
मुरैना से 50 किलोमीटर दूर पोरसा में एक युवक ने 17 साल की लड़की अंजलि की गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की 12वीं क्लास में पढ़ती थी। आरोपी का नाम का विशाल भार्गव है और एक रसूख़दार परिवार से ताल्लुक रखता है।
पोरसा पुलिस के मुताबिक़ अंजलि अपनी सहेली के साथ कोचिंग क्लास को जा रही थी। रास्ते में ही आरोपी विशाल भार्गव ने उन्हें रोककर उनपर गोली चलाने लगा। लड़की की सहेली तो बच गई लेकिन अंजलि को कई गोलियां लगी और अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी विशाल का संबंध मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी पार्टी से बताया गया है। पोरसा पुलिस ने इसे एकतरफा प्रेम का मामला बताया है। जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक़ आरोपी विशाल लड़की को कई महीने से परेशान कर रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के परिवार वालों ने तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।